झारखंडः गिरिडीह में दो दिन से लापता छात्रा का शव नदी किनारे मिला, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 21 मई . Jharkhand के गिरिडीह जिले में दो दिनों से लापता 11वीं की छात्रा पायल कुमारी का शव Wednesday को उसरी नदी के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी पायल कुमारी पायल Monday सुबह घर से निकली थी. परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई का प्रशिक्षण लेती थी और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी. परिजनों को उसने बताया था कि वह ट्यूशन और सिलाई प्रशिक्षण के लिए जा रही है.

परिवार वालों के मुताबिक, वह रोज दोपहर तक घर लौट आती थी, लेकिन Monday को देर होने के बाद परिजनों ने उसे फोन किया. परिजनों का कहना है कि दोपहर में पायल ने फोन पर बताया था कि वह ब्लॉक से निकल रही है और जल्द घर पहुंच जाएगी. इसके कुछ देर बाद जब दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला. इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

बाद में मामले की सूचना Police को दी गई. Police ने छात्रा के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच शुरू की और उसकी सहेलियों तथा परिचितों से भी पूछताछ की. इसी बीच Wednesday सुबह बरगंडा पुराने पुल के पास उसरी नदी के किनारे एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची Police ने शव की पहचान पायल कुमारी के रूप में की.

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के चचेरे भाई पिंटू कुमार दास ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और Police अधिकारी विवेक माधुरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसडीपीओ ने कहा कि छात्रा के लापता होने की सूचना पहले से दर्ज थी और अब उसका शव बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

एसएनसी/एएस