झारखंड: बोकारो में रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद, इलाके में सनसनी

बोकारो, 4 जून . Jharkhand के बोकारो जिले में रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. Thursday सुबह राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे तीन शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और स्थानीय Police मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की.

घटनास्थल बोकारो रेलवे स्टेशन से लगभग आठ से नौ किलोमीटर दूर स्थित है. प्रारंभिक जांच के बाद तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

मृतकों में से एक युवक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है. वह गोमिया प्रखंड के बरकी पुनु गांव निवासी सूरजलाल सोरेन का पुत्र बताया गया है. दूसरे मृतक की पहचान स्थानीय स्तर पर दीपक सोरेन के रूप में की गई है, हालांकि Police की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. Police उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के दौरान Police ने घटनास्थल के समीप से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवक किसी ट्रेन की चपेट में आए होंगे. हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

एसएनसी/एसके