झारखंडः कोडरमा में भाजपा विधायक के चालक की हत्या, शव के साथ परिजनों ने रांची-पटना हाईवे किया जाम

कोडरमा, 4 जून . Jharkhand के कोडरमा की भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की Wednesday देर रात जमीन विवाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हमले में चालक के वृद्ध माता-पिता और मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. हत्याकांड के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने Thursday सुबह शव के साथ रांची-Patna राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब दो घंटे तक जाम किए रखा. बाद में Police अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटाया गया. Police के अनुसार, इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

राजकुमार यादव कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, राजकुमार यादव झुमरीतिलैया में एक कार्यक्रम में ड्यूटी पूरी करने के बाद रात में लौटे थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव में जमीन को लेकर उनके परिजनों के साथ कुछ लोग विवाद कर रहे है. सूचना मिलने पर राजकुमार तत्काल गांव पहुंचे. बताया जा रहा है कि उन्होंने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान उन पर धारदार हथियार और कुदाल से हमला कर दिया गया. सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हमले में उनके पिता दशरथ यादव, मां सुधा देवी और बेटी सोनिका कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. Thursday सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ रांची-Patna हाईवे जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. मौके पर Police और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

बताया गया कि जमीन विवाद की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने घटना से पहले ही Police को स्थिति से अवगत कराया था और मौके पर Police भेजने का अनुरोध किया था. हालांकि, Police समय रहते विवाद को नियंत्रित नहीं कर सकी. घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं और घायल परिजनों का हालचाल लिया. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एसएनसी/पीएम