झारखंड भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह से की मुलाकात, राज्य के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची, 19 अगस्त . Jharkhand भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने Wednesday को New Delhi में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में Jharkhand से जुड़े कई समसामयिक Political और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य की मौजूदा Political परिस्थितियों और आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. गृह मंत्री ने प्रदेश भाजपा नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और दीपक प्रकाश तथा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल थे.

Jharkhand भाजपा के लगभग सभी प्रमुख नेताओं की मौजूदगी को Political रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक ऐसे समय हुई है जब Jharkhand में खनिज और खनन से जुड़े मुद्दे पर Political टकराव की जमीन तैयार हो रही है. केंद्र Government के खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 यानी एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ झामुमो समेत विपक्षी दल आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं.

झामुमो ने 20 अगस्त को पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें विधेयक के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है. Political हलकों में माना जा रहा है कि अमित शाह के साथ हुई बैठक में एमएमडीआर विधेयक को लेकर Jharkhand में बन रही Political परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई. हालांकि, भाजपा की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

झामुमो विधेयक को Jharkhand के खनिज संपदा और राज्य के अधिकारों से जोड़कर इसका विरोध कर रहा है. ऐसे में भाजपा के लिए भी इस मुद्दे पर पार्टी की Political और संगठनात्मक रणनीति महत्वपूर्ण हो गई है. भाजपा इस मुद्दे पर केंद्र Government के पक्ष को मजबूती से रखने के साथ राज्य में Political जवाब देने की तैयारी कर सकती है.

एसएनसी/डीकेपी