
रांची, 10 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी Monday को लगातार Government पर हमलावर रहे. शाम साढ़े चार बजे तक उन्होंने अपने social media हैंडल से करीब 20 पोस्ट किए और तीन बार फेसबुक लाइव के जरिए आंदोलन तथा Government की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
बाबूलाल मरांडी ने सुबह Chief Minister आवास के घेराव के दौरान खुद और भाजपा के कई विधायकों एवं नेताओं को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि छात्र पिछले 15 दिनों से परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और भाजपा विधायक इसी मांग को लेकर Chief Minister से मिलने जा रहे थे. उनके अनुसार, Chief Minister आवास के बाहर ही उन्हें रोक दिया गया और बाद में खेलगांव स्थित कैंप जेल में डिटेन कर दिया गया.
उन्होंने Government पर ‘तानाशाही’ का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा. छात्रों पर Police कार्रवाई को लेकर भी मरांडी ने कई पोस्ट किए. उन्होंने आरोप लगाया कि अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे युवाओं पर Police ने लाठियां बरसाईं. उन्होंने कहा कि कई छात्र घायल हुए हैं और उनके शरीर पर चोट के निशान हैं. उन्होंने Police कार्रवाई को लेकर Government पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया.
मरांडी ने अपने पोस्ट में आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ बताते हुए कहा कि छात्रों की मांगें नहीं माने जाने तक संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं और नौकरी बेचे जाने के आरोपों की सीबीआई जांच होनी चाहिए. उन्होंने Government पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुए वाटर कैनन के इस्तेमाल का भी विरोध किया.
उन्होंने कहा कि बारिश के बीच छात्रों को धरना स्थल पर टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी गई और बाद में प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि पानी की बौछार से छात्रों की आवाज दबने वाली नहीं है. भाजपा नेता ने कहा कि छात्रों का संघर्ष न्याय, हक और अधिकार के लिए है. उन्होंने Government से भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई और कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content