
रांची, 12 अगस्त . Jharkhand विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के जिला प्रशासन पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्याग्रह कर रहे छात्रों को हटाने के लिए गलत हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन के अधिकारी Tuesday देर रात धरनास्थल पर पहुंचे और बिजली बंद कराकर प्रदर्शनकारी छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया.
मरांडी ने कहा कि रांची के उपायुक्त और सिटी एसपी देर रात धरनास्थल पहुंचे थे. उन्होंने छात्रों पर यह कहते हुए दबाव डाला कि Government ने जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है, इसलिए अब धरना समाप्त कर दिया जाना चाहिए. Police-प्रशासन के अधिकारियों की ओर बनाए जा रहे अनुचित दबाव की सूचना मिलने के बाद भाजपा के नेता देर रात धरनास्थल पर पहुंचे. मरांडी का दावा है कि भाजपा नेताओं के पहुंचने के बाद प्रशासनिक अधिकारी वहां से चले गए.
मरांडी ने इसे Government का अलोकतांत्रिक और निंदनीय रवैया बताया. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग केवल जेपीएससी परीक्षा रद्द करने तक सीमित नहीं है. छात्रों की प्रमुख मांग जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नौकरी में कथित लेनदेन की निष्पक्ष सीबीआई जांच है.
उन्होंने कहा कि छात्र पहले ही सीआईडी जांच को लेकर Government के आश्वासनों पर भरोसा कर चुके हैं और अब उस जांच पर भरोसा नहीं कर रहे हैं. मरांडी ने Government से तत्काल सीबीआई जांच का आदेश देने और छात्रों की सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि Police और प्रशासन के बल पर छात्रों की आवाज दबाने के बजाय Government को बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए.उन्होंने Government को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्र शक्ति को चुनौती देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए.
उन्होंने दावा किया कि यदि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास हुआ तो इसका असर राज्य के गांव-गांव तक पहुंच सकता है. मरांडी ने रांची जिला प्रशासन से धरनास्थल पर बिजली, पानी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि प्रशासन को शांतिपूर्ण आंदोलन को प्रभावित करने के बजाय प्रदर्शनकारियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content