झारखंड : पलामू में कथित प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की कुल्हाड़ी से की हत्या

मेदिनीनगर, 25 मई . Jharkhand के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अपनी बेटी के कथित प्रेम संबंध से नाराज एक पिता ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. Police उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, लोहरा गांव निवासी अगस्त कुमार अपनी बेटी अंजलि के प्रेम संबंध को लेकर काफी नाराज था. कुछ दिनों पहले उसने बेटी को मोबाइल फोन पर किसी युवक से बात करते देख लिया था. इसके अलावा मोबाइल में कुछ तस्वीरें देखने के बाद घर में तनाव का माहौल बना हुआ था.

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी पिता इसे परिवार की बदनामी मान रहा था. घटना Sunday देर रात की बताई जा रही है. उस समय अंजलि अपने कमरे में सो रही थी. इसी दौरान पिता टांगी लेकर कमरे में पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के समय घर में उसकी मां और भाई भी मौजूद थे, लेकिन अचानक हुई घटना से वे कुछ समझ नहीं सके. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. Monday सुबह घटना की जानकारी फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर के बाहर जुट गए. घटना को लेकर इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है.

सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Police परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

एसएनसी/एसके