
जमशेदपुर, 1 जून . Jharkhand के पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में Monday सुबह एक युवक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. Police ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वारदात की वजहों का पता नहीं चल पाया है. मृतका की पहचान बुस्की मुर्मू के रूप में हुई है. घटना Monday सुबह की है.
Police के अनुसार, बुस्की मुर्मू रोज की तरह गांव के समीप स्थित महुआ पेड़ के नीचे महुआ फल (कोचड़ा) चुनने गई थीं. इसी दौरान गांव का राम सरदार वहां पहुंचा और उनपर अचानक बड़े पत्थर से हमला कर दिया. हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना Police को दी. सूचना मिलने पर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव और सब-इंस्पेक्टर सहदेव सिंह Police बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
Police ने आरोपी राम सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. साथ ही घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए. Police ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.
अधिकारियों ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से ग्रामीण स्तब्ध हैं. कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है.
Police मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content