मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक में खाई गई झालमुड़ी, सीएम ने केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई

Bhopal , 5 मई . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बंगाल के स्थानीय व्यंजन झालमुड़ी को चर्चा में ला दिया है. चुनावी नतीजे आने के बाद जगह-जगह झालमुड़ी का वितरण भी किया गया.

Madhya Pradesh की मोहन कैबिनेट की बैठक में सभी सदस्यों ने झालमुड़ी खाई और Prime Minister Narendra Modi सहित केंद्रीय नेतृत्व को इस जीत के लिए बधाई भी दी. मोहन कैबिनेट की Tuesday को बैठक हुई. बैठक में Chief Minister मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य स्थानों पर भाजपा को मिली जीत को लेकर Prime Minister Narendra Modi, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी.

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री चेतन काश्यप ने बताया कि पश्चिम बंगाल के स्थानीय व्यंजन झालमुड़ी की हर तरफ चर्चा है. कैबिनेट की बैठक में भाजपा को मिली जीत पर सभी सदस्यों ने झालमुड़ी खाया. जैसे-जैसे झालमुड़ी की चर्चा हो रही है, वैसे ही लोगों को पता चल रहा है कि आखिर झालमुड़ी है क्या.

पश्चिम बंगाल की झालमुड़ी और Madhya Pradesh के व्यंजन का जिक्र करते हुए मंत्री काश्यप ने कहा कि जिस तरह रतलाम आदि में सेव परमल मिलाकर खाया जाता है, ठीक उसी तरह का खाद्य पदार्थ है झालमुड़ी. Maharashtra की भेलपुरी हो या झालमुड़ी यह सभी हमारे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं.

दरअसल, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने एक दुकान पर पहुंचकर झालमुड़ी ली थी. उसके बाद से ही झालमुड़ी की चर्चा सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच में है, और अब चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद तो हर तरफ झालमुड़ी खाई जा रही है और बांटी जा रही है.

एसएनपी/डीएससी