
Bhopal , 7 जुलाई कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य के मूंग उत्पादक किसानों की पूरी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग की है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Chief Minister मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रदेश के ग्रीष्मकालीन मूंग उत्पादक किसानों की संपूर्ण उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत उपार्जन सुनिश्चित करने तथा किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग करते हुए कहा कि Madhya Pradesh देश का अग्रणी दलहन उत्पादक राज्य है.
प्रदेश के किसानों ने Government की नीतियों पर विश्वास करते हुए अधिक निवेश कर रिकॉर्ड मूंग उत्पादन किया, लेकिन आज वही किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं. हरदा सहित प्रदेश के अनेक जिलों में किसान विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि Government उत्पादन बढ़ाने के लिए तो प्रोत्साहित करती है, लेकिन पूरी उपज खरीदने से पीछे हट रही है.
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी मूंग खरीदी में अव्यवस्था, सीमित उपार्जन, भुगतान में देरी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को आंदोलन करना पड़ा था. दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस वर्ष भी वही स्थिति दोहराई जा रही है.
पटवारी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में वास्तविक उत्पादन की तुलना में खरीदी का लक्ष्य बेहद कम रखा गया है. यदि यही स्थिति रही तो हजारों किसानों को अपनी मेहनत की उपज समर्थन मूल्य से कम दाम पर निजी व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जब केंद्र Government स्वयं दलहन उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने की बात करती है, तब किसानों की पूरी उपज की खरीदी सुनिश्चित न करना उनकी मेहनत और विश्वास के साथ अन्याय है.
पटवारी ने पत्र में किसानों के सामने आ रही प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि खरीदी का लक्ष्य वास्तविक उत्पादन से कम है, पंजीयन एवं स्लॉट आवंटन की प्रक्रिया में अव्यवस्थाएं हैं, खरीदी केंद्रों की संख्या और क्षमता अपर्याप्त है, गुणवत्ता परीक्षण के नाम पर किसानों को अनावश्यक रूप से लौटाया जा रहा है तथा भुगतान और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content