
Bhopal , 18 जुलाई . Madhya Pradesh के कई हिस्सों में बारिश कम होने से खेती किसानी प्रभावित हो रही है. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Chief Minister मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों को राहत मुहैया करने की मांग की है.
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने Chief Minister मोहन यादव को लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश में अब तक सामान्य से लगभग 15 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है और 55 में से 28 जिलों में सामान्य से 16 प्रतिशत से 78 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है.
पटवारी ने कहा कि अलीराजपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, शहडोल, सागर, रायसेन, शिवपुरी, जबलपुर सहित अनेक जिलों में स्थिति लगातार बिगड़ रही है. कई स्थानों पर बुवाई रुक गई है तो कहीं पहले से बोई गई फसलें सूखने लगी हैं. उन्होंने कहा कि रीवा संभाग में धान की केवल 41 प्रतिशत बुवाई हो सकी है. नर्मदापुरम में लगभग 38 प्रतिशत खेत अभी भी खाली हैं तथा धान की मात्र 62 प्रतिशत बोवनी हुई है.
उन्होंने कहा कि रायसेन में 2.80 लाख हेक्टेयर धान के लक्ष्य के विरुद्ध केवल 65 हजार हेक्टेयर में ही रोपाई हो सकी है. जबलपुर, सतना, मैहर, अलीराजपुर सहित अनेक जिलों में धान, मक्का, कपास और सोयाबीन की फसलें भी संकट में हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने Chief Minister से मांग की है कि प्रदेश के सभी प्रभावित जिलों में विशेष गिरदावरी सर्वे कराकर वास्तविक फसल क्षति का आकलन कराया जाए. जिन क्षेत्रों में बुवाई प्रभावित हुई है, वहां किसानों को फिर से बोवनी करने हेतु विशेष आर्थिक सहायता एवं निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाए.
पटवारी की मांग है कि डीजल, बिजली एवं सिंचाई के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए, ताकि किसान वैकल्पिक सिंचाई की व्यवस्था कर सकें. Prime Minister फसल बीमा योजना के अंतर्गत त्वरित सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content