अनंत सिंह की कहानी को पर्द पर लेकर आ रहे हैं जीत, बोले- यह मेरे अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म

Mumbai , 3 अगस्त . बंगाली भाषा की एक बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म ‘केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के मुख्य Actor जीत ने बताया कि यह फिल्म उनके अब तक के सबसे चैलेंजिंग फिल्मों में एक है.

फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था, जिसको लेकर दर्शकों की तरफ से सकारात्मक रिस्पॉन्स देखन को मिल रहा है. दर्शकों का इस कदर का प्यार देखते हुए जीत ने कहा, “ट्रेलर को सच में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके लिए मैं सच में शुक्रगुजार हूं. केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत’ मेरे लिए फिजिकली और इमोशनली दोनों तरह से मेरे लिए चैलेंजिंग है. डायरेक्टर पथिकृत बसु के विजन और पक्के इरादे ने मुझे हर कदम पर अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर किया. मुझे पूरी उम्मीद है कि 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने पर ऑडियंस भी फिल्म को उतने ही प्यार से अपनाएगी.”

उन्होंने ट्रेलर के बारे में बताते हुए कहा कि ‘केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत’ का ट्रेलर महान अनंत सिंह के सफर को दिखाता है. यह फिल्म सिर्फ अनंत सिंह की कहानी नहीं है, बल्कि विचारधारा, एक नई सोच, कभी न रुकने वाली लड़ाई और साथ ही उन मुश्किल सवालों की भी जो इतिहास हमारे लिए छोड़ जाता है. जैसे-जैसे समय बीतता है, इतिहास अक्सर उन सवालों के जवाब और भी साफ तरीके से देता है.

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि हमने अपने ट्रेलर लॉन्च के लिए अलीपुर जेल म्यूजियम को चुना था. क्योंकि यह इतिहास से जुड़ी एक ऐसी जगह है, जिसने अनगिनत क्रांतिकारियों की जिंदगी, संघर्ष और कुर्बानी देखी है. यह यकीनन, संघर्ष और नजरिए का सफर है जो आज भी बहुत रेलिवेंट है और यह फिल्म इसी के बारे में है.”

पथिकृत बसु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डकैत’ महान क्रांतिकारी अनंत सिंह के जीवन पर आधारित है. Actor जीत इसमें क्रांतिकारी अनंत सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जो कभी मास्टर-दा सूर्य सेन के साथ स्वतंत्रता सेनानी थे. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

एनएस/पीएम