बिहार में पुलिस मुठभेड़ों को जेडीयू नेताओं ने बताया सही, कहा-अपराध करने वालों को मिलेगी सजा

Patna, 2 मई . बिहार में हाल ही में हुई Police मुठभेड़ों पर राजनीति गरमा गई है. जेडीयू के नेताओं ने इस सही बताते हुए कहा कि जो भी लोग दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाएंगी.

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बिहार में हाल ही में हुई Police मुठभेड़ों पर समाचार एजेंसी से बात की. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद Police के वरिष्ठ अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Supreme Court द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दिए जाने पर रंजन प्रसाद ने कहा, “जमानत कभी भी दोष का प्रमाण नहीं होती. यह एक कानूनी प्रक्रिया है. उन्हें अभी केवल राहत दी गई है. इस पर हम ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते है. Supreme Court सभी पक्षों को सुनकर अपना फैसला सुनाती है.”

पंजाब Government पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय नशीले पदार्थ की तस्करी बढ़ रही है. इसे रोकना चाहिए, इससे युवाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन पंजाब Government इस पर ध्यान नहीं दे रही है. उसको सबसे पहले इस पर ध्यान देने की जरूरत है, इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर दोबारा मतदान का आदेश दिए जाने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “मतदाताओं की शिकायतों के आधार पर कुछ सीटों पर दोबारा मतदान होना सामान्य बात है. बंगाल में भाजपा ही Government बनाएगी, टीएमसी चुनाव हार रही है. यह बात उनको भी पता है, इसीलिए जनता को गुमराह करने वाले उनके बयान आते रहते हैं.”

बिहार में हाल ही में हुई Police मुठभेड़ों पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह कहते हैं, “जो भी गलत करेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा. इस मामले में Government बहुत बढ़िया काम कर रही है. जो भी अपराधी होगा, उसका एनकाउंटर होगा. जो कुछ भी हो रहा है, वह सही है. राज्य Government अच्छा काम कर रही है, इससे बिहार में अपराध कम होगा.”