प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर जेडीयू नेता चंदेश्वर प्रसाद का तंज, बोले-होगी बुरी हार

New Delhi, 5 जुलाई . राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लगातार Political प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एसआईटी की जांच रिपोर्ट भी Government को सौंपी जा चुकी है. 6 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक होने वाली है. इसको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर का मामला बहुत ही शर्मनाक है.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. बहुत गलत हुआ है. मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने गलत किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूर की जाएगी.

से बातचीत में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर चंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि चुनाव कोई भी लड़ सकता है. वह भी नेता हैं और चुनाव लड़ सकते हैं. वह बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन हमारी समझ से वह इस चुनाव में सफल नहीं होने वाले हैं. उनकी बुरी हार होगी.

बिहार में पॉलिसी कमीशन बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि Government विकास करना चाहती है और ज्यादा से ज्यादा विकास करना चाहती है. पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को दलदल से निकालकर यहां तक पहुंचाया है. वर्तमान सीएम सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इस तरह की संस्था बनने से विकास कार्य में आसानी होगी.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेड कैटेगरी की सुरक्षा के बिना घर से निकलने पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा, “लालू प्रसाद यादव ज्यादा यात्रा नहीं करते और अपनी सेहत की वजह से ज्यादातर घर पर ही रहते हैं. सुरक्षाकर्मी घर के बाहर रहते हैं, बेडरूम के अंदर नहीं. राज्य Government ने उन्हें सुरक्षा दी है, लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह उन्हें तय करना है. अगर वह निजी कारणों से बिना सुरक्षा के कहीं जाना चाहें, तो Government सुरक्षाकर्मियों को हर जगह उनके पीछे जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती.”

एएमटी/