
Patna, 28 मई . केरल में ईडी अधिकारियों पर हमले को लेकर जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधा. से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब विपक्ष में कांग्रेस होती है तो कई बार ऐसा आचरण देखने को मिलता है. कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ Government में ईडी के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार होना एक बड़ी प्रशासनिक विफलता है.
राजीव रंजन प्रसाद ने आगे कहा कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और जिन लोगों ने अराजकता को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.
Bhopal के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले पर गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक दिल दहलाने वाली वारदात है. इस पूरे प्रकरण में एमपी Government ने काफी मजबूत और ईमानदार रवैया अपनाया है. इस पूरे मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता काफी सक्रिय थे. ट्विशा मामले में न्याय की पहली मंजिल परिजनों को हासिल हुई है.
ताजमहल में कीर्तन का वीडियो वायरल होने को लेकर उन्होंने कहा कि ताजमहल India की आन-बान और शान है. एक धरोहर के तौर पर दुनियाभर के पर्यटक आगरा ताजमहल देखने आते हैं. यह एक बड़ी गंभीर चूक है. एएसआई की कार्यप्रणाली पर एक गहरा सवाल है. गंभीरता के साथ इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए.
एसआईआर को लेकर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला है. मुझे लगता है कि पूरे देश में विपक्ष एसआईआर को लेकर जिस कदर हमलावर था, यह फैसला मुकम्मल समाधान है. अब एसआईआर पर किसी तरह का विरोध या लोगों को गुमराह करने की गुंजाइश नहीं बननी चाहिए.
‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर कांग्रेस के दावे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर दावा कर रही है, लेकिन मुझे लगता है कि ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और लेफ्ट के नेताओं को बिना विश्वास में लिए कांग्रेस कैसे फैसला कर सकती है? उन्होंने कहा कि समय-समय पर अनेक बयान आ चुके हैं. एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने में कांग्रेस को महारत हासिल है. बंगाल में टीएमसी के खिलाफ उन्होंने उम्मीदवार उतारे. मेरा मानना है कि Samajwadi Party, आम आदमी पार्टी, टीएमसी या लेफ्ट राहुल गांधी की स्वीकार्यता को लेकर कहीं भी कोई सहमति नहीं है.
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की तैयारी पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि बांकीपुर से भाजपा चुनाव जीतती थी. अब तो पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा और एनडीए परिवार का अद्भुत विस्तार हुआ है. बांकीपुर में प्रशांत किशोर लड़ें या जनसुराज का कोई नेता लड़े, उनके लिए जमानत बचाना बहुत आसान नहीं होगा.
–
एसडी/
Skip to content