
नई दिल्ली, 21 जून . अमेरिकी उपPresident जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में कहा कि ट्रंप प्रशासन लेबनान में संघर्ष रोकने और क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में लगातार काम कर रहा है.
अमेरिकी Government के आधिकारिक डिजिटल मीडिया अकाउंट ‘रैपिड रिस्पांस’ के अनुसार, अमेरिकी उपPresident जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में ईरान डील पर बातचीत के लिए मध्य-पूर्व के नेताओं से मुलाकात से पहले लोगों को संबोधित किया.
वेंस ने कहा कि मेरा मानना है कि पिछले कुछ महीनों में President डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका ने लेबनान में संघर्ष को रोकने के लिए दुनिया की किसी भी दूसरी Government से ज्यादा प्रयास किए हैं. हम इस दिशा में आगे भी लगातार काम करते रहेंगे.
जेडी वेंस ने कहा कि आज का दिन वास्तव में एक तकनीकी बातचीत की शुरुआत का प्रतीक है, जो इतिहास में पहली बार दोनों पक्षों की टीमों को एक साथ बैठकर यह समझने का मौका देगा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे क्या हैं. इसके बाद हम उन मुद्दों का समाधान निकाल सकेंगे और एक बेहतर कल की ओर बढ़ सकेंगे.”
उपPresident ने कहा, “हमें इस मुकाम तक लाने के पीछे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नेतृत्व है. उनकी यह इच्छा है कि दस साल बाद मध्य पूर्व की स्थिति आज से बहुत अलग और बेहतर हो.”
वेंस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने यह सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी प्रगति देखी है कि लेबनान में युद्धविराम कायम रहे. ट्रंप ने हमें पूरे क्षेत्र में एक पूर्ण युद्धविराम की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध किया है.
रैपिड रिस्पांस के ‘एक्स’ पोस्ट के अनुसार, इस दौरान Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ ने भी लोगों को संबोधित किया.
Pakistanी Prime Minister ने कहा, “इस समय मैं पूरी ईमानदारी के साथ President डोनाल्ड ट्रंप को उनके दूरदर्शी और प्रभावशाली नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसकी वजह से आज यहां यह बैठक संभव हो पाई है.”
शहबाज शरीफ ने कहा कि मुझे लगता है कि यहां होने वाली बातचीत बहुत अच्छी होगी, उम्मीद है कि आने वाले समय में बेहद सकारात्मक और उपयोगी नतीजे लेकर आएगी. मैं अमेरिका की टीम का नेतृत्व करने के लिए उपPresident को भी उनके बेहतरीन नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content