पहली भारत यात्रा को लेकर जापानी पीएम साने ताकाइची ने जताई खुशी, प्रधानमंत्री मोदी ने क‍िया स्‍वागत

New Delhi, 1 जुलाई . भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जापान की Prime Minister साने ताकाइची का द‍िल्‍ली आगमन पर Prime Minister Narendra Modi ने स्‍वागत क‍िया. ताकाइची के इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि India और जापान के संयुक्त प्रयास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देंगे.

Prime Minister मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”India में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, Prime Minister साने ताकाइची. हमें आपके पहले India दौरे पर आपकी मेजबानी करके बहुत खुशी हो रही है, और मैं Thursday को हमारी बड़ी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं जिससे भारत-जापान स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और गहरी होगी.”

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के साझा प्रयासों से हम इंडो-पैसिफिक और उससे आगे शांति, स्थिरता और खुशहाली को आगे बढ़ाते रहेंगे.

जापान की Prime Minister साने ताकाइची ने भी अपने पहले दौरे के तह‍त India पहुंचने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के साथ होने वाली वार्ता में आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

जापान की Prime Minister साने ताकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मैं India की राजधानी दिल्ली पहुंच गई हूं. जापान के Prime Minister के तौर पर यह लगभग तीन साल में मेरा पहला India दौरा होगा और व्‍यक्‍त‍िगत तौर पर यह India में मेरा पहला दौरा होगा.”

जापानी पीएम ने कहा, “Prime Minister मोदी के साथ बातचीत में आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे शामिल होंगे. हमारा मकसद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए जापान और India के बीच स्ट्रैटेजिक सहयोग को और गहरा करना, एक-दूसरे के पूरक सहयोग को बढ़ावा देना और जापान-India ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप’ को और मजबूत करना होगा.

तीन द‍िवसीय India दौरे के दौरान साने ताकाइची की Prime Minister मोदी संग उच्च स्तरीय वार्ता भी प्रस्तावित है. दोनों नेता 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

ताकाइची ने विश्वास जताया कि India यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संयुक्त भागीदारी के जरिए एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक साझेदारी का निर्माण होगा.

एवाई/एबीएम