जापानी उद्योग जगत ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, भारत को बताया निवेश और नवाचार का मजबूत केंद्र

New Delhi, 2 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India निवेश के लिए एक अधिक खुला, स्थिर और वैश्विक रूप से आकर्षक देश बन गया है. Thursday को भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम के दौरान कई जापानी उद्योग नेताओं ने India की आर्थिक वृद्धि, नवाचार की व्यवस्था और जापान के साथ बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर मजबूत भरोसा जताया.

चोशु इंडस्ट्री के अध्यक्ष और प्रतिनिधि निदेशक सुसुमु ओकामोटो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India पहले से ज्यादा खुला और स्थिर हुआ है.

उन्होंने कहा, “जापानी कंपनियां अपने दशकों के मैन्युफैक्चरिंग अनुभव और उन्नत तकनीक के साथ India की तेज औद्योगिक वृद्धि को और मजबूत कर सकती हैं. इससे दोनों देशों को फायदा होगा.”

याकुमो के फाउंडर और सीईओ काजुहिरो नाकाशोजी ने कहा कि 2018 के बाद से India का स्टार्टअप इकोसिस्टम बहुत तेजी से और शानदार तरीके से बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister की नीतियों ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दिया है, जिससे स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा और मजबूत माहौल बना है.

तनिता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कोसुके किरयू ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व को ‘शानदार’ बताया और कहा कि उनके प्रयासों से India और जापान के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं.

सनटोरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और प्रेसिडेंट ताका सन्‍नो ने कहा कि India का कारोबारी माहौल लगातार बेहतर हो रहा है और इसी वजह से यह निवेश के लिए बहुत आकर्षक देश बन गया है.

ताकासागो फ्लूइडिक सिस्टम्स के सीईओ और सीओओ हारुयुकी हिरातानी ने कहा कि India और जापान की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं. जापान मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मजबूत है, जबकि India सॉफ्टवेयर और डेटा के क्षेत्र में आगे है.

मनस्तु स्पेस के को-फाउंडर और सीईओ तुषार जाधव ने कहा कि Prime Minister मोदी और जापान के नेतृत्व के बीच मजबूत रिश्तों ने दोनों देशों के बीच सहयोग को काफी बढ़ाया है, खासकर स्पेस सेक्टर में.

एम-टू लैबो की फाउंडर और सीईओ युरिको काटो ने Prime Minister मोदी को ‘दुनिया के एक महान नेता’ बताया और कहा कि India और जापान इनोवेशन आधारित विकास के लिए ‘बेहतरीन जोड़ी’ हैं.

इनोवेशन थ्रू एनर्जी के प्रेसिडेंट और सीईओ पंकज गर्ग ने कहा कि भारत-जापान संबंध पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं और यह साझेदारी दोनों के लिए फायदेमंद है.

सिंस्पेक्टिव के फाउंडर मोटोयुकी अराई ने कहा कि जापान की हार्डवेयर में ताकत और India की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स में विशेषज्ञता मिलकर भविष्य में बड़ी संभावनाएं बना सकती हैं.

आईएचआई कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट हिरोशी आइडे ने कहा कि दोनों देश मिलकर ग्रीन अमोनिया का एक इकोसिस्टम बना सकते हैं, जिसमें India उत्पादन का केंद्र हो सकता है और जापान बड़ा निर्यात बाजार बन सकता है.

सुजुकी के प्रतिनिधि निदेशक और प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुजुकी ने कहा कि India तेजी से दुनिया के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बन रहा है.

तोहो कोकी सेसाकुशो कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष तात्सुतोशी सुजुकी ने कहा कि India एक बहुत बड़ा और संभावनाओं से भरा बाजार है, जिसमें लंबे समय तक विकास की अच्छी संभावनाएं हैं.

एवाई/