
जमशेदपुर, 20 जुलाई . Jharkhand के जमशेदपुर स्थित सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर बस्ती में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और Police के हवाले करने से पहले उसके साथ जमकर मारपीट की. Police ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवनगर बस्ती में आरोपी युवक ने मासूम बच्ची को अकेला पाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान क्षेत्र के ही रहने वाले 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार के रूप में हुई है. इस घटना की भनक जैसे ही परिजनों और पड़ोसियों को लगी, देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी गोगाई कर्मकार को मौके पर ही पकड़ लिया. लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और उसे जूतों की माला पहनाकर विरोध जताया.
घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही. मामले की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना Police बल दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा. Police अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया. इसके बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है.
Police ने पीड़ित मासूम बच्ची को डॉक्टरी जांच और आवश्यक चिकित्सीय देखभाल के लिए अस्पताल भिजवाया है. सीतारामडेरा Police का कहना है कि स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है और इलाके में एहतियातन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए Police बल की तैनाती की गई है. Police अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मामले में सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content