जमशेदपुर नाइट क्लब हत्याकांड: थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, बार सील

जमशेदपुर, 30 जून . जमशेदपुर के बहुचर्चित डबल डाउन (डीडी) पब एंड बार हत्याकांड में Tuesday को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत चार Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. जिला प्रशासन ने डबल डाउन पब एंड बार को भी सील कर दिया है.

करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की Monday देर शाम मौत के बाद भड़के जनआक्रोश और घटना के cctv फुटेज सामने आने के बाद Police की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं. विपक्षी नेताओं ने भी मामले को राज्य की कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है.

जमशेदपुर के वरिष्ठ Police अधीक्षक ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इससे पहले पीसीआर वैन में तैनात दो एएसआई और एक constable को भी निलंबित किया जा चुका था. Police निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है.

उधर, उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर डबल डाउन पब एंड बार को सील कर दिया गया है. बार के लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था, cctv फुटेज, कर्मचारियों की भूमिका और आबकारी नियमों के अनुपालन की जांच के आदेश दिए गए हैं.

Police ने बार संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 10-11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. अब तक सोनू राम सरदार, राज लोहार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विधि-व्यवस्था के एडीजी मनोज कौशिक ने भी Tuesday को जमशेदपुर पहुंचकर मामले की समीक्षा की और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए. यह मामला 27 जून की देर रात डबल डाउन पब एंड बार में हुए विवाद से जुड़ा है.

Police के अनुसार, पब के भीतर कुछ युवकों द्वारा युवतियों के साथ कथित छेड़खानी का करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्युष आनंद ने विरोध किया था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. पब से बाहर निकलने के बाद स्थिति हिंसक हो गई.

जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, Police की पीसीआर वैन मौके पर पहुंचने के बाद हिमांशु और प्रत्युष सुरक्षा के लिए वाहन में बैठ गए थे. आरोप है कि हमलावरों ने Policeकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों को वाहन से बाहर खींच लिया और चाकू तथा चापड़ जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया. पूरी घटना cctv कैमरों में कैद हुई है.

गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां Monday को इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत हो गई. प्रत्युष आनंद का इलाज जारी है. हिमांशु की मौत के बाद Monday शाम शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ था.

करणी सेना के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बिष्टुपुर गोलचक्कर को करीब छह घंटे तक जाम रखा. प्रदर्शन के दौरान सिटी एसपी ललित मीणा के सरकारी वाहन पर भी हमला किया गया, जिसमें वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.

घटना को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने Police की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया. पूर्व Union Minister अर्जुन मुंडा ने कहा कि यदि अपराधी Police वाहन के सामने इस तरह हमला कर सकते हैं तो यह आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है.

एसएनसी/एएसएच