जमशेदपुर : डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव, एएसआई घायल

जमशेदपुर, 20 अगस्त . जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह में Wednesday देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची Police टीम पर पथराव कर दिया गया. इस दौरान Police वाहन में भी तोड़फोड़ की गई. घटना में एएसआई कृष्ण कुमार घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.

Police के अनुसार, डायल-112 पर बाबूडीह इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने और डांस करने की शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद Police टीम Wednesday रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराने को कहा. इसी दौरान कुछ युवक Policeकर्मियों से उलझ गए. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और Police टीम पर हमला कर दिया गया.

आरोप है कि युवकों ने Policeकर्मियों के साथ मारपीट की कोशिश की. एएसआई कृष्ण कुमार का मोबाइल फोन छीन लिया गया. Police के अनुसार, कुछ युवकों ने Police की राइफल छीनने का भी प्रयास किया. इसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और Police वाहन पर पथराव किया गया. वाहन में तोड़फोड़ भी की गई. स्थिति बिगड़ती देख Police ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया.

Police ने मौके से पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए Police की मौजूदगी बढ़ा दी गई. इधर, हिरासत में लिए गए युवकों के परिजन और कुछ बस्तीवासी सिदगोड़ा थाना पहुंचे. उन्होंने Police की कार्रवाई पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए युवकों के साथ मारपीट की गई है. Police ने इन आरोपों से संबंधित तथ्यों की भी जांच शुरू कर दी है.

Police अधिकारियों के अनुसार, मामले में Police टीम पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ के आरोपों की जांच की जा रही है. Police यह भी पता लगा रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे और पथराव तथा तोड़फोड़ में किसकी भूमिका रही.

एसएनसी/एसके