
गांदरबल, 22 जून . गांदरबल के तुलमुला में माता खीर भवानी मंदिर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि आज सालाना ऐतिहासिक खीर भवानी मेले में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. तीर्थयात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए Police और सुरक्षाबलों की तैनाती सहित सुरक्षा के कई स्तरों वाले इंतजाम किए गए हैं.
वहीं, जम्मू और कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने ‘मेला खीर भवानी’ के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने लोगों की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की और उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार जम्मू-कश्मीर में सद्भाव, भाईचारे और समृद्ध मिली-जुली सांस्कृतिक विरासत के बंधन को और मजबूत करेगा.
जम्मू और कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने एक्स पोस्ट किया, “ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर सभी को और विशेष रूप से हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. माता खीर भवानी हमें सदा सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें और सभी को शांति, खुशी, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें.”
कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ Police (आईजीपी) वीके बिरदी ने मेला खीर भवानी के पावन अवसर पर सभी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह दिन सभी के लिए शांति, आध्यात्मिक शक्ति और एकजुटता की भावना लेकर आए.
इसके पहले 18 जून को जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने माता खीर भवानी मेले की तैयारियों की समीक्षा की थी. खीर भवानी मंदिर के दौरे के दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था. हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं.
21 जून को कश्मीर जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ Police (आईजीपी) वीके बिरदी ने सेंट्रल कश्मीर रेंज डीआईजी राजीव ओमप्रकाश पांडे और एसएसपी गांदरबल सुधांशु धामा के साथ तुलमुला स्थित पवित्र माता खीर भवानी मंदिर का दौरा किया था. उन्होंने माता खीर भवानी मेला-2026 के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की.
इस दौरान, आईजीपी ने मंदिर परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था और इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने कई पहलुओं की समीक्षा की, जिनमें एक्सेस कंट्रोल, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन के उपाय, ट्रैफिक रेगुलेशन और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तय पार्किंग सुविधाओं की उपलब्धता शामिल थी.
आईजीपी ने ने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता, तालमेल और तैयारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर और आसपास के इलाकों में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और सभी जरूरी सेवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें.
खीर भवानी कश्मीरी पंडितों की कुल देवी मानी जाती हैं, जिनकी वहां बहुत मान्यता है. ज्येष्ठ अष्टमी कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व रखती है. वर्षों से खीर भवानी मेला कश्मीर में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बना हुआ है.
–
ओपी/एएस
Skip to content