
रियासी, 18 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ Police ने एक और सख्त कदम उठाते हुए अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त किया है. ‘100 दिन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत रियासी Police ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग नेटवर्क की आर्थिक जड़ों पर प्रहार किया है. Police ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए तस्कर की मोटरसाइकिल जब्त की.
रियासी Police की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) रियासी मुकुंद तिबरेवाल के नेतृत्व में Police ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की. Police थाना रियासी में दर्ज First Information Report संख्या 50/2026, जो एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21/22 के तहत दर्ज की गई थी, की जांच में सामने आया कि आरोपी सुदर्शन सिंह ने नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेके20सी-9304) खरीदी थी.
Police पोस्ट तलवाड़ा के प्रभारी पीएसआई राहुल जमवाल ने मामले की विस्तृत वित्तीय जांच की. इस दौरान यह पाया गया कि आरोपी के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वह कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल था. इससे स्पष्ट संकेत मिले कि उसकी संपत्ति नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी. पुख्ता सबूतों के आधार पर Police ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत उक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है, ताकि उसे छिपाने, बेचने या स्थानांतरित करने से रोका जा सके.
इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी रियासी इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजूरिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. इस दौरान डीएसपी मुख्यालय रियासी विशाल सिंह जमवाल और अतिरिक्त Police अधीक्षक रियासी इफ्तेखार अहमद की निगरानी में Police टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया.
रियासी Police ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि उनके पूरे आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करना भी है.
–
Skip to content