जालंधर : हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 9 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद, तीन गिरफ्तार

जालंधर, 29 मई . पंजाब Police ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जालंधर Police कमिश्नरेट की टीम ने एक विशेष अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए.

पंजाब डीजीपी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी पोस्ट में इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया गया कि जालंधर Police ने 5 पिस्तौल (.32 बोर), 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए. शुरुआती जांच में पता चला कि यह गिरोह पंजाब के अंदर ही अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क चला रहा था.

Police ने जालंधर बस स्टैंड के पास पहली गिरफ्तारी की. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम ने गुरदासपुर जिले के भैनी पसवाल गांव के पास छिपाकर रखे गए हथियारों को भी बरामद कर लिया. यहां से 4 अतिरिक्त पिस्तौलें, 8 मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस जब्त किए गए. इस तरह कुल 9 पिस्तौल, 17 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस Police ने बरामद किए.

पंजाब Police ने स्पष्ट किया कि इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए जांच जारी है. गिरोह के सभी लिंक्स का पता लगाया जा रहा है.

पंजाब डीजीपी ने पोस्ट में लिखा, “अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है. राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

पंजाब में पिछले कुछ वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. Police के अनुसार, ऐसे गिरोह अक्सर अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए हथियार सप्लाई करते हैं. जालंधर Police की इस कार्रवाई को राज्य में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Police अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. उनके अन्य साथियों और सप्लायर्स का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. साथ ही, बरामद हथियारों की जांच भी कराई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि इनका इस्तेमाल पहले किन घटनाओं में हुआ है.

एससीएच/एबीएम