
Lucknow, 10 जून . उत्तर प्रदेश की Police ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की. आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स का मोबाइल बरामद कर अलीगढ़ Police ने सकुशल उसे सौंप दिया. इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर यूपी का भरोसा मजबूत हुआ है.
मोबाइल मिलने पर जेक जैकिंग्स ने अलीगढ़ Police की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की. ऑस्ट्रेलिया के social media इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जैकिंग्स का आईफोन 31 मई को Ahmedabad स्टेडियम में आयोजित आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हो गया था. 2 जून को मोबाइल की लोकेशन अलीगढ़ में मिली तो जेक जैकिंग्स ने social media के माध्यम से अलीगढ़ Police से मदद की अपील की.
मामले को गंभीरता से लेते हुए अलीगढ़ Police की सर्विलांस सेल सक्रिय हो गई. तकनीकी साक्ष्यों और आधुनिक डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से Police टीम ने जांच शुरू की और चंद दिनों के भीतर मोबाइल बरामद कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद Police कार्यालय में जेक जैकिंग्स को उनका मोबाइल सौंप दिया गया.
मोबाइल वापस मिलने के बाद जेक जैकिंग्स ने वरिष्ठ Police अधीक्षक से मुलाकात कर Police टीम का आभार व्यक्त किया. उन्होंने विशेष रूप से सर्विलांस टीम की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि अलीगढ़ Police ने बेहद कम समय में प्रभावी कार्रवाई कर उनका विश्वास जीता है. एक विदेशी नागरिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर द्वारा की गई यह प्रशंसा उत्तर प्रदेश Police की सकारात्मक छवि को और मजबूत करती है.
दरअसल, Chief Minister योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश Police लगातार तकनीक आधारित Policeिंग, साइबर मॉनिटरिंग और सर्विलांस नेटवर्क को सशक्त बनाने पर काम कर रही है. प्रदेश भर में आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई की संस्कृति ने Police व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया है. अलीगढ़ Police की इस उपलब्धि ने प्रदेश की सकारात्मक पहचान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content