जयशंकर ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का किया समर्थन, बोले- युवा शक्ति को सशक्त बनाना जरूरी

New Delhi, 3 अगस्त . विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने Prime Minister Narendra Modi द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित India संकल्प अभियान’ का समर्थन करते हुए इसे विकसित India के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया.

एस जयशंकर ने social media प्लटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि वह Prime Minister Narendra Modi के 100 सप्ताह के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित India संकल्प अभियान’ के आह्वान का दृढ़ता से समर्थन करते हैं.

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह अभियान देश के युवाओं को सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि India के युवा ही विकसित India के निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हैं और नशामुक्त, स्वस्थ तथा आत्मविश्वासी युवा पीढ़ी ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है.

इससे पहले 2 अगस्त को Prime Minister Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित India संकल्प अभियान’ का औपचारिक शुभारंभ किया. इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के 28,000 से अधिक स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवा जुड़े. Prime Minister ने इसे केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की सामूहिक प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि देशवासी एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं.

Prime Minister ने कहा कि यह अभियान केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के व्यापक हितों से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि विकसित India के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ऐसी युवा पीढ़ी आवश्यक है, जो शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त, आत्मविश्वास से भरपूर और नशीले पदार्थों जैसी विनाशकारी आदतों से पूरी तरह मुक्त हो.

उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष काशी से एक पायलट परियोजना के रूप में हुई थी, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित किया गया है. काशी घोषणा के तहत 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों और अनेक गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से यह जनआंदोलन पूरे देश में पहुंच चुका है.

Prime Minister ने नशा विरोधी शपथ लेने वाले लाखों युवाओं की सराहना करते हुए उन्हें अपने विद्यालयों, महाविद्यालयों और समुदायों में नशामुक्त जीवन का संदेश फैलाने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक Sunday को कला, संस्कृति, खेल, योग और ध्यान जैसी गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा.

Prime Minister ने युवाओं को India की ‘अमृत पीढ़ी’ बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा, नवाचार और प्रतिभा ही वर्ष 2047 तक विकसित India के लक्ष्य को साकार करेगी. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र के विकास के लिए नशे से पूरी तरह दूर रहने का संकल्प लें.

एएमटी/डीकेपी