
मनीला, 23 जुलाई . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Thursday को मनीला में ‘आसियान’ से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की.
बैठक के बाद एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मनीला में ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात करके खुशी हुई. हमने खाड़ी क्षेत्र के हालिया हालात पर अपने विचार साझा किए और आगे भी संपर्क में रहने पर सहमति बनी.”
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.
इससे पहले दिन में जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि India और नीदरलैंड के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद दोनों देशों के बीच नए क्षेत्रों में सहयोग के मौके बढ़े हैं. इनमें सेमीकंडक्टर, जल संसाधन, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi की हालिया नीदरलैंड यात्रा के नतीजों पर विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन के साथ चर्चा हुई. रणनीतिक साझेदारी बनने के बाद सेमीकंडक्टर, जल संसाधन, ग्रीन हाइड्रोजन, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुले हैं.”
इसके अलावा जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र की फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के कार्यवाहक आयुक्त-जनरल क्रिश्चियन सॉन्डर्स से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में हाल ही में हुए डोनर्स कॉन्फ्रेंस में India की ओर से किए गए योगदान और वादों पर चर्चा की.
जयशंकर फिलीपींस के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वह आसियान के तहत विदेश मंत्रियों की बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं.
Thursday सुबह उन्होंने 21वें ईस्ट एशिया समिट (ईएएस) में हिस्सा लिया और इसके बाद फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से भी मुलाकात की. इस दौरान जयशंकर ने Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं और आसियान की अध्यक्षता के लिए India का समर्थन भी दोहराया.
उन्होंने कहा कि India और फिलीपींस के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों देशों का सहयोग लगातार नए क्षेत्रों तक फैल रहा है.
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात करके सम्मानित महसूस किया. मैंने Prime Minister Narendra Modi की शुभकामनाएं पहुंचाईं और आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए India का पूरा समर्थन जताया.”
उन्होंने आगे कहा, “भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और हम भारत-फिलीपींस कार्ययोजना 2025-2029 को मिलकर लागू कर रहे हैं.”
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content