जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात, भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई गति देने पर हुई चर्चा

New Delhi, 4 जून . India के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने New Delhi में वेनेजुएला की कार्यवाहक President डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की. इस चर्चा के दौरान व‍िदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के उनके लगातार प्रयासों की सराहना की.

जयशंकर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रोड्रिगेज की Prime Minister Narendra Modi से होने वाली मुलाकात से दोनों देशों के सहयोग को और मजबूती मिलेगी.

इस मुलाकात के बाद जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा कि वे New Delhi में डेल्सी रोड्रिगेज से मिलकर खुश हैं और भारत-वेनेजुएला रिश्तों को मजबूत करने के उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान की वह बहुत कद्र करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister मोदी से उनकी मुलाकात से सहयोग और आगे बढ़ेगा.

दिन में बाद में रोड्रिगेज Prime Minister मोदी से भी मुलाकात करेंगी. इस बातचीत में दोनों देशों के पूरे रिश्तों पर चर्चा होगी और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के रास्ते तलाशे जाएंगे. इनमें ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, दवाइयां, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

रोड्रिगेज Wednesday को पांच दिन के India दौरे पर New Delhi पहुंचीं. इस दौरे का मकसद दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करना है.

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्‍स’ पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा India और वेनेजुएला के रिश्तों को और मजबूत करेगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी में नई गति लाएगी.

व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, वेनेजुएला का प्रतिनिधिमंडल India के ऊर्जा, दवा और ऑटो सेक्टर से जुड़े कई स्थानों का दौरा भी करेगा. इसका मकसद India की तकनीकी और औद्योगिक क्षमता को समझना और सहयोग के नए अवसर तलाशना है.

India लंबे समय से वेनेजुएला का ऊर्जा और निवेश के क्षेत्र में अहम साझेदार रहा है. भारतीय सरकारी कंपनियों ने वहां ऊर्जा क्षेत्र में निवेश भी किया है और आगे सहयोग बढ़ाने की संभावना पर काम चल रहा है.

India और वेनेजुएला के बीच रिश्ते आम तौर पर अच्छे और दोस्ताना माने जाते हैं, खासकर ऊर्जा, व्यापार और ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर साझा सोच के आधार पर. इस यात्रा से उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच सहयोग और भी मजबूत होगा और कई नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ेगी.

एवाई/पीएम