
दिल्ली, 1 जून . Himachal Pradesh के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है. नेता प्रतिपक्ष और पूर्व Chief Minister जयराम ठाकुर ने चुनावी नतीजों को कांग्रेस Government के खिलाफ जनादेश बताते हुए Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government को अपनी हार का अंदेशा था, इसलिए चुनाव टालने की कोशिश की गई.
से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ये चुनाव नवंबर में ही होने थे, लेकिन Chief Minister जानते थे कि अगर चुनाव हुए तो कांग्रेस हार जाएगी, जिससे Government को परेशानी हो सकती है. ऐसे में Government ने चुनाव टालने की पूरी कोशिश की. प्रदेश में डिजास्टर एक्ट तक लागू कर दिया गया. इसके बाद हम हाईकोर्ट गए और फिर Supreme Court गए. Supreme Court के आदेश के बाद चुनाव हुए.
उन्होंने कहा कि Chief Minister का अंदाजा सही निकला, क्योंकि नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम चुनावों के परिणामों में भाजपा को बढ़त मिली है. पंचायत प्रधानों के चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत प्रधान भाजपा समर्थित जीते हैं. अब नगर निगमों के लिए मंडी, धर्मशाला, पालमपुर और सोलन में चुनाव हुए. इनमें से चार में से तीन पर हम प्रचंड बहुमत के साथ जीते हैं. मंडी में तो कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है.
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से जनादेश हमारे पक्ष में आया है, उससे साफ है कि लोग कांग्रेस Government को हटाना चाहते हैं. Chief Minister यह तर्क देने की कोशिश कर रहे हैं कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं हुए, लेकिन नगर निगम के चुनाव तो पार्टी सिंबल पर हुए हैं और उनमें उनकी हार हुई है.
उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला परिषद चुनाव में Chief Minister सुक्खू के क्षेत्र की चार में से तीन सीटों पर भाजपा की जीत हुई है. उन्हें सिर्फ एक सीट मिली है.
बता दें कि भाजपा ने Sunday को चार नगर निगमों में से तीन मंडी, धर्मशाला और सोलन में जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पालमपुर में ही जीत दर्ज करने में सफल रही. चारों नगर निगमों के लिए 17 मई को पार्टी चिन्हों पर मतदान हुआ था, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था.
–
एएमटी/एएस
Skip to content