
Mumbai , 4 अगस्त . Madhya Pradesh के खंडवा जिले से Bollywood तक अपनी गायिकी और अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाले किशोर कुमार की Tuesday को पुण्यतिथि है.
इस अवसर उनके Actor जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया है. Actor जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, “किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर हम सभी उनको तहे दिल से याद करते हैं.”
किशोर कुमार की गायिकी दुनिया की सबसे अलग आवाजों में गिनी जाती है. उनके सुरों में खुरदरेपन, लचक और सहजता है, जिससे लोग उनसे जुड़ते हैं.
किशोर कुमार का मूल नाम आभास कुमार गांगुली था और उनका जन्म खंडवा, Madhya Pradesh में हुआ था. उन्होंने अपने चार दशक लंबे करियर में लगभग 2,500 से अधिक गाने गाए और 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते.
कहते हैं कि फिल्म चलती का नाम गाड़ी के ‘पांच रुपैया बारह आना’ गीत किशोर कुमार के कॉलेजों के दिनों से प्रेरित है. दरअसल, कॉलेज में किशोर कुमार अक्सर कैंटीन में उधार पर पोहा और जलेबी खाते थे. धीरे-धीरे उधार पांच रुपया बारह आना हो गया. कैंटीन मालिक पैसे मांगता, तो किशोर कुमार गाकर उसे टालने की कोशिश करते. वर्षों बाद फिल्म चलती का नाम गाड़ी के ‘पांच रुपैया बारह आना’ गीत ने धूम मचाई. माना जाता है कि इस गाने की प्रेरणा उसी उधार से मिली थी.
किशोर कुमार Actor नहीं, गायक बनना चाहते थे. वे Mumbai अपने आदर्श के.एल. सहगल की तरह गायक बनने आए थे. बड़े भाई अशोक कुमार के स्टार होने के कारण उन्हें अभिनय के प्रस्ताव मिलने लगे. शुरुआती दिनों में उन्होंने परिवार और निर्माताओं की इच्छा पर कई फिल्में कीं. बाद में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें सफल Actor बनाया, लेकिन उन्होंने माना कि उनका पहला प्यार हमेशा गायकी ही रही.
अपने करियर में किशोर कुमार ने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और देव आनंद जैसे बड़े Actorओं के लिए कई सदाबहार गीत गाए हैं. सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के लिए उन्हें 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिला.
–
एनएस/पीएम
Skip to content