पुण्यतिथि पर यश जौहर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, कहा-हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

Mumbai , 26 जून . Bollywood स्टार जैकी श्रॉफ ने 26 जून को दिग्गज फिल्म निर्माता यश जौहर की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. जैकी ने अपने social media अकाउंट पर दिवंगत निर्माता की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “यश जौहर जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे (6 सितंबर 1929 – 26 जून 2004).”

यश जौहर की बात करें तो वे हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित फिल्म निर्माताओं में से एक थे और 1976 में स्थापित धर्मा प्रोडक्शंस के संस्थापक थे.

फिल्म निर्माता ने ‘दोस्ताना’ (1980), ‘अग्निपथ’ (1990), ‘गुमराह’ (1993), ‘डुप्लीकेट’ (1998), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998), ‘कभी खुशी कभी गम…’ (2001) और ‘कल हो ना हो’ (2003) जैसी Bollywood की कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्में बनाई, जो आज भी लोगों के दिलों में एक अलग जगह रखती हैं.

बता दें कि यश जौहर का निधन 26 जून 2004 को 74 वर्ष की आयु में कैंसर से जूझते हुए हुआ था. उनके निधन के बाद, उनके बेटे करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस की बागडोर संभाली.

करण जौहर के नेतृत्व में धर्मा प्रोडक्शंस ने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘माई नेम इज खान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘2 स्टेट्स’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘राजी’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और कई अन्य फिल्में शामिल हैं.

करण ने अपने पिता की विरासत को बहुत अच्छे से संभाला हुआ है. यही वजह है कि धर्मा प्रोडक्शंस को आज सबसे बेहतरीन प्रोडक्शंस हाउस में गिना जाता है. 2017 में, जब सरोगेसी के माध्यम से उनके जुड़वां बच्चे हुए, तो उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने दिवंगत पिता के नाम पर यश रखा, जबकि अपनी बेटी का नाम रूही रखा, जो उनकी मां के नाम हीरू का एक संक्षिप्त रूप है.

जैकी श्रॉफ की बात करें तो, वह Bollywood के इकलौते Actor हैं जो मनोरंजन जगत की महत्वपूर्ण हस्तियों की जयंती, पुण्यतिथि जैसी किसी भी महत्वपूर्ण तारीख को कभी नहीं भूलते.

पीआईएम/पीएम