
Mumbai , 29 मई . हिंदी सिनेमा के दिवंगत Actor और कपूर खानदान के संस्थापक पृथ्वीराज कपूर की 54वीं पुण्यतिथि Friday को है. इस मौके पर Actor जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया.
Actor ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पृथ्वीराज कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पृथ्वीराज कपूर जी, आप हमारे दिलों में सदैव रहेंगे.”
पृथ्वीराज कपूर को ‘भारतीय फिल्म जगत का भीष्म पितामह’ माना जाता है. वर्ष 1928 में लायलपुर (अब फैसलाबाद), पंजाब (अब Pakistan) से Mumbai का रुख करने वाले पृथ्वीराज कपूर ने कई मूक फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में अपनी पहचान बनाई. वर्ष 1931 में बनी India की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ में भी उन्होंने अभिनय किया था.
उनकी सबसे यादगार फिल्मों में ‘मुगल-ए-आजम’, जिसमें उन्होंने सम्राट अकबर की भूमिका निभाई थी, और ‘सिकंदर’, जिसमें वह सिकंदर महान के किरदार में नजर आए थे, शामिल हैं. वर्ष 1944 में उन्होंने ‘पृथ्वी थिएटर’ की स्थापना की थी. वे फिल्मों से कमाया हुआ धन इस थिएटर कंपनी और उसके नाटकों पर खर्च करते थे. उनके बेटे भी इन नाटकों में अभिनय किया करते थे.
सिनेमा में उनके लंबे योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 1952 में राज्यसभा का मनोनीत सदस्य बनाया गया था. कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1969 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया, जबकि वर्ष 1972 में उन्हें मरणोपरांत ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ प्रदान किया गया.
पृथ्वीराज कपूर की विरासत को उनके तीन बेटों- राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने आगे बढ़ाया और वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों में शुमार हुए. इसके बाद कपूर परिवार की अगली पीढ़ी में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर जैसे नाम सामने आए. फिर करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और रणबीर कपूर जैसी नई पीढ़ी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया और आज भी सिनेमा जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है.
कहा जाता है कि जीवन के अंतिम वर्षों में पृथ्वीराज कपूर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. इसी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था. उनकी मृत्यु के लगभग दो सप्ताह बाद उनकी पत्नी रामसरनी मेहरा का भी निधन हो गया था.
–
एनएस/एएस
Skip to content