
जबलपुर, 17 जुलाई . Madhya Pradesh Government के निर्देश पर 15 से 30 जुलाई तक चल रहे ‘नशे से दूरी, है जरूरी’ जनजागरण अभियान के तहत Friday को जबलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अतिरिक्त Police अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनिवाल ने नगर निगम, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए.
बैठक में उप Police अधीक्षक (साइबर सेल) अंजुल अयंक मिश्रा और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त संचालक सोनम वर्बे भी मौजूद रहीं. अधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया.
एएसपी अनु बेनिवाल ने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है और Police का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाना भी है. उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई.
बैठक के बाद एएसपी अनु बेनिवाल और डीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बेलबाग थाना Police की टीम ने बेलबाग क्षेत्र में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों की जांच की.
बाई का बगीचा स्थित शासकीय स्कूल के मुख्य द्वार के पास एक दुकान में तलाशी के दौरान सिगरेट, गुटखा, और पान मसाला बरामद किया गया. दुकान संचालक दिनेश सोनकर के खिलाफ बेलबाग थाने में वैधानिक कार्रवाई की गई. इसके अलावा, अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास स्थित दुकानों से भी गुटखा और पान मसाला जब्त कर नगर निगम की टीम ने चालानी कार्रवाई की. Police और नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार की नशीली सामग्री का विक्रय नहीं किया जाए. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
–
एमएस/
Skip to content