
रोम, 19 जून . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को लेकर की गई टिप्पणियों का असर दोनों देशों के रिश्तों पर देखने को मिला. इस घटना के बाद इटली के विदेश मंत्री और उप Prime Minister एंटोनियो तजानी ने Friday को अमेरिका के मियामी में होने वाले बिजनेस फोरम के लिए अपनी तय यात्रा रद्द करने का ऐलान किया.
तजानी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “President ट्रंप के Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ गंभीर और अपमानजनक शब्द पूरे इटली का अपमान हैं. इसलिए मैंने 21 और 22 जून को होने वाली अपनी अमेरिका यात्रा रद्द करने का फैसला किया है.”
एडनक्रोनोस न्यूज एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक, इटली Government में Prime Minister कार्यालय के अंडरसेक्रेटरी जियोवनबतिस्ता फजोलारी ने कहा, “जॉर्जिया मेलोनी को लेकर ट्रंप की टिप्पणियां यूरोपीय नेताओं पर किए जा रहे हमलों और अपमान की एक और कड़ी हैं. यह साफ नहीं है कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं या उनकी नाकामी की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन वह अमेरिका और यूरोप के बीच पुराने रिश्तों को नुकसान पहुंचा रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “अपनी अनुचित टिप्पणियों से उन्होंने ऐसा कर दिया है कि पूरे यूरोप में अमेरिका की छवि खराब हो रही है. इससे नुकसान सिर्फ यूरोप को नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा अमेरिका को है.”
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद और सचिव लुइगी मैराटिन ने social media पर लिखा, “जब किसी देश का प्रमुख, जो एक ऐसे देश का अस्थायी प्रतिनिधि है, जो सम्मान, आजादी और लोकतंत्र का प्रतीक है, हमारे Prime Minister का अपमान करता है, तो राजनीति को एकजुट होकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए. यह राइट, लेफ्ट या सेंटर की राजनीति का मामला नहीं है, बल्कि देश के सम्मान का मामला है. सही हो या गलत, मेरा देश है. हमारी पार्टी की ओर से जॉर्जिया मेलोनी को समर्थन.”
रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल ला-7 के कार्यक्रम में डेविड पैरेंजो के साथ एक फोन इंटरव्यू में कहा कि जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे फोटो खिंचवाने की बहुत इच्छा जताई थी.
ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझसे मेरे साथ फोटो लेने के लिए गुजारिश की. वह मेरे साथ फोटो चाहती थीं. शायद मैं ऐसा नहीं करता, लेकिन मुझे उनके लिए थोड़ी सहानुभूति हुई.”
ट्रंप ने कहा, “शायद वह खुश हैं कि मैंने उनसे बात की. मेरे लिए उनसे बात करना जरूरी नहीं था.”
ट्रंप ने कहा कि “यूरोप ने एनर्जी और इमिग्रेशन के मामले में सब कुछ गलत किया है. अगर वे इन समस्याओं को हल नहीं करते, तो यूरोप कभी पहले जैसा नहीं रहेगा.”
–
एवाई/एबीएम
Skip to content