
रोम, 20 मई . पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में Prime Minister Narendra Modi इटली पहुंचे हैं. यहां भारतीय नागरिकों के साथ-साथ इटली के लोग भी उनका स्वागत करने पहुंचे. इस अवसर पर इटालियन कलाकारों ने संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर Prime Minister का अभिनंदन किया.
इटालियन कलाकार फ्रांसेस्को घेरार्दी ने Prime Minister मोदी के सामने प्रस्तुति देने के बाद अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने से कहा कि भारतीय पीएम की मौजूदगी बेहद सकारात्मक थी. उन्होंने बताया कि Prime Minister पूरी प्रस्तुति के दौरान तालियां बजाते रहे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे. फ्रांसेस्को ने कहा कि उन्हें Prime Minister से हाथ मिलाने और तस्वीरें खिंचवाने का भी अवसर मिला.
कलाकार वैलेरियो ब्रूनी ने कहा, “मुझे लगा कि Prime Minister Narendra Modi सचमुच बहुत उत्साहित थे. उन्होंने हमारी प्रस्तुति को ध्यान से देखा और बाद में तालियां बजाईं. मुझे लगता है कि उन्होंने हमारी प्रस्तुति की सराहना की.”
निकोलो मेलोची ने इसे अपने लिए यादगार अवसर बताते हुए कहा कि Prime Minister के सामने पूरी टीम के साथ प्रस्तुति देना शानदार अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि उन्हें Prime Minister से कुछ शब्दों में बातचीत करने का भी मौका मिला. वहीं एक अन्य कलाकार सिमोन मैटिएलो ने कहा कि पूरा कार्यक्रम बहुत आनंदमय था. Prime Minister मोदी कलाकारों की प्रस्तुति से जुड़ाव महसूस कर रहे थे.
लियो वर्तुन्नी ने कार्यक्रम के माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भरपूर बताते हुए कहा कि वहां मौजूद भारतीय समुदाय का अपने Prime Minister के प्रति प्रेम साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने कहा, “वहां जबरदस्त ऊर्जा थी और हम भारतीय लोगों का अपने Prime Minister के प्रति प्रेम महसूस कर सकते थे. वहां उत्सव और ऊर्जा का एक दिलचस्प मेल था.”
मार्टिना अर्गाडा ने कहा कि Prime Minister मोदी ने कलाकारों की प्रस्तुति को बेहतरीन बताया. उन्होंने इस अवसर के लिए रोम स्थित भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया. मार्टिना अर्गाडा ने कहा, “उन्होंने (पीएम मोदी) हमसे कहा कि प्रस्तुति बेहतरीन थी. हम रोम में भारतीय दूतावास के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमें भारतीय Prime Minister के सामने प्रस्तुति देने का अवसर दिया.”
वहीं, कथक कलाकार रोसेला फेनेली ने कहा कि Prime Minister मोदी के स्वागत में कथक प्रस्तुति देना उनके लिए बेहद भावुक और खास अनुभव रहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें India में Prime Minister मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा.
फेनेली ने कहा, “यह मेरे और मेरे दोस्तों के लिए बहुत अच्छा अनुभव था. हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमारी भावनाएं बहुत उमड़ रही थीं. मैं इस अवसर को एक बहुत अच्छा अनुभव मानती हूं और मुझे उम्मीद है कि हम India में Prime Minister Narendra Modi से मिल पाएंगे.”
–
Skip to content