
Mumbai , 28 मई . Actor-निर्देशक पीटर विल्सन आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म का नाम ‘ऑब्सेस’ में नजर आएंगे. खास बात यह है कि पीटर ने फिल्म में निर्देशक की कमान संभालने के साथ-साथ पीटर इसमें एक मुख्य भूमिका भी अदा की है, जिसे लेकर Actor का कहना है कि एक ही समय पर दो रोल निभाना वाकई मुश्किल काम है.
Actor-निर्देशक पीटर विल्सन ने के साथ बातचीत में फिल्म से जुड़े अनुभवों और चुनौतियों पर बात की. उन्होंने बताया, “यह बहुत ज्यादा मुश्किल काम था क्योंकि एक्टिंग और निर्देशन पूरी तरह से अलग-अलग काम हैं. आप इन दोनों को आपस में मिला नहीं सकते. एक निर्देशक के तौर पर आपको लगातार यह सोचना पड़ता है कि पूरी फिल्म को किस चीज की जरूरत है, जबकि एक्टर के तौर पर आपका पूरा ध्यान सिर्फ अपने किरदार पर होता है. कहानी के हिसाब से दोनों ही जिम्मेदारियों में बड़ी चुनौतियां थीं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आएगा.”
मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म चुनने को लेकर उन्होंने बताया कि वे हमेशा से अलग करने का चाह रखते हैं. उन्होंने कहा, “‘ओब्सेस’ मेरे लिए एक एक्सपेरिमेंटल सिनेमा है, जो दर्शकों को नया अनुभव देगा. यह एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इंसानी भावनाओं को बहुत ही अनोखे अंदाज में पर्दे पर उतारा गया है.”
अपनी सह-कलाकार के बारे में बात करते हुए पीटर विल्सन ने बताया कि कहानी के साथ किरदारों का बदलना जरूरी था. इस फिल्म के लिए, मुझे एक ऐसे कलाकार की जरूरत थी, जिसे थिएटर की अच्छी-खासी समझ हो, साथ ही, वह किरदार को स्वाभाविक रूप से निभा सके, तो ईशा जी ने यह काम बहुत ही खूबसूरती से किया.
आज के समय एक्टर्स पर पीआर और social media का दबाव ज्यादा देखन को मिलता है, जिसे लेकर Actor ने स्पष्ट करते हुए बताया, “बिना टैलेंट के इंडस्ट्री में कुछ भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकता. लोकप्रियता की वजह से आपको शायद एक-दो प्रोजेक्ट मिल जाएं, लेकिन आखिरकार दर्शक आपके काम और काबिलियत को ही परखेंगे. हालांकि, पीआर और social media आपका साथ दे सकते हैं, लेकिन असल में किसी कलाकार के करियर को बनाए रखने वाली चीज उसकी प्रतिभा ही होती है.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content