प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ही मैं विधायक दल का नेता बना, सुवेंदु अधिकारी ने जताया आभार

कोलकाता, 8 मई . पश्चिम बंगाल के अगले Chief Minister बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी Friday को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए. मीडिया से बातचीत में अधिकारी ने Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया.

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि Prime Minister मोदी के आशीर्वाद से ही मैं विधायक दल का नेता निर्वाचित हुआ हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और सभी विधायकों ने मेरे प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है.

दूसरी और बंगाल चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए नवनिर्वाचित विधायकों ने भी सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने के फैसले का स्वागत किया.

नवनिर्वाचित विधायक अशोक डिंडा ने कहा कि मैं 2021 से उन्हें करीब से देख रहा हूं और उससे पहले भी मैं उन्हें जानता था. वह ऐसे व्यक्ति हैं जो सड़क मार्ग से 14-15 घंटे तक यात्रा करते हैं. उन्होंने टीएमसी का डटकर मुकाबला किया है और ममता बनर्जी को दो बार हराया है. जब पूर्व की Government में वे नेता प्रतिपक्ष थे तो उनके नेतृत्व में विधानसभा में जो आंदोलन किया था, वह देखने लायक था. विपक्ष के नेता आज सीएम बनने जा रहे हैं. उन्हें बहुत सारी बधाई.

उन्होंने कहा, “सुवेंदु दादा बंगाल को आगे ले जाएंगे, भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके नेतृत्व में बंगाल सोनार बांग्ला बने.”

नवनिर्वाचित विधायक दिब्येंदु अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी Political पार्टी है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी को यहां प्रतिनिधि के तौर पर भेजा गया था. हमारे दिलीप घोष ने सबसे पहले Chief Minister के नाम पर सुवेंदु अधिकारी के रूप में एक प्रस्ताव पेश किया. बाद में सदन के नौ सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिस तरह से सुवेंदु दा ने लड़ाई लड़ी है, जिस तरह से उन्होंने विधानसभा के अंदर और बाहर और इस चुनाव में भी संघर्ष किया है,उनसे बेहतर कोई और विकल्प हो ही नहीं सकता.

डीकेएम/