‘उस समय मानचित्र की अहमियत को पहचानना विशेष बात थी’, पीएम मोदी ने की लवलीना की देशभक्ति और सूझबूझ की तारीफ

New Delhi, 10 अगस्त . कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से Prime Minister Narendra Modi ने Monday को मुलाकात की है. बॉक्सिंग में देश को सिल्वर मेडल दिलाने वालीं लवलीना बोरगोहेन से भी Prime Minister मिले.

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान Prime Minister Narendra Modi ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की देशभक्ति और सूझबूझ की तारीफ की. पीएम ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे. क्या अब दुनिया भर के खिलाड़ी हमारे बॉक्सर्स से डरने लगे हैं?”

इसके बाद उन्होंने लवलीना से सवाल किया, “क्या हुआ, वह रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?” इस पर लवलीना ने जवाब दिया, “खुशी का मौका था सर, हम जश्न मना रहे थे. मुझे अपने देश का गलत नक्शा देखना पसंद नहीं आया. मैंने उन्हें प्यार से बताया और उन्होंने बदलाव भी कर दिए.”

Prime Minister ने लवलीना के इस कदम को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया. पीएम ने कहा, “जब आप जश्न मना रही थीं और गेम्स खत्म हो गए थे, उस समय उस मानचित्र की अहमियत को पहचान पाना कोई आम बात नहीं थी. यह सोच-समझकर किया गया काम था. इसे लोग बहुत लंबे समय तक याद रखेंगे.”

लवलीना ने कहा, हम लोगों को जिस तरह से सपोर्ट मिल रहा है और बैक टू बैक प्रतिस्पर्धा करने को मिल रहा है, यह बड़ी बात है. जितने भी युवा एथलीट हैं वे सभी ‘खेलो इंडिया’ स्कीम से आए हुए हैं. इससे बड़ा बदलाव हो रहा है.”

Prime Minister ने कहा, “अगर आप लोगों की ओर से खेलों इंडिया की प्रतिष्ठा बढ़ाई जाती है तो यह बड़ा योगदान होगा. अभी हमें बहुत आगे जाना है, बहुत मेडल लाने हैं.

बता दें कि लवलीना बोरगोहेन को ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से हार का सामना करना पड़ा था. पहले राउंड में ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर ने अपना दमखम दिखाते हुए 4 जजों से 10-10 अंक हासिल किए थे. इसके बाद लवलीना ने शानदार कमबैक करते हुए दूसरे राउंड को 4-1 से अपने पक्ष में किया. तीसरे राउंड में 4 जजों ने एम्मा के पक्ष में 10-10 अंक दिए, जिसके साथ लवलीना को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा.

एसडी/एएस