‘छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत’, राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की

New Delhi, 21 जुलाई . New Delhi में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने Prime Minister आवास तक मार्च निकाला. इस बीच Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने केंद्र Government को घेरा.

Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. Prime Minister को लगता है कि वे बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं.

उन्होंने आगे कहा कि मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए- Prime Minister आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. India के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

इससे पहले इस मार्च को लेकर राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Monday को युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम Prime Minister के घर तक मार्च कर रहे हैं. Government न तो इसकी कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है. India के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए Prime Minister और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.”

विरोध मार्च से पहले कांग्रेस सांसद ने छात्रों के मुद्दों को लेकर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज विपक्ष के सांसदों के साथ Lok Sabha स्पीकर से मिले. हमारी मांग सीधी है, छात्रों पर हुई बेरहमी और परीक्षाओं की मुश्किलों के लिए Government की गैर-जिम्मेदारी पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए.”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “छात्रों को अपने भविष्य के बारे में सवाल पूछने पर पीटा गया. अगर संसद India के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती तो वह किस काम की है? विपक्ष इसे दबने नहीं देगा. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों की आवाज सड़कों पर और संसद में सुनी जाए.”

डीकेपी/