
Lucknow, 26 जुलाई . केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे.
Lucknow में मीडिया से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी लगातार Narendra Modi और अमित शाह पर आरोप लगाते रहते हैं. संसद की ओर मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह गलत है.
आठवले ने स्पष्ट किया, “जब हम बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हैं तो Police लाठीचार्ज करती है. हमने खुद कई बार इसका सामना किया है. Police का काम है कार्रवाई करना. हम ऐसी कार्रवाई का समर्थन नहीं करते लेकिन अमित शाह पर आरोप लगाना गलत है. आखिरकार ये युवा हमारे ही लोग थे.”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आठवले ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों ने देश और समाज का नाम खराब किया है. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. युवाओं की मांग पर प्रधान ने इस्तीफा दे दिया, जो उचित कदम है. योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिलना चाहिए.
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रामदास आठवले ने भरोसा जताया कि माहौल एनडीए के लिए बेहद अनुकूल है. उन्होंने कहा, “हमें(एनडीए) 250 से 275 या उससे भी ज्यादा सीटें जीतने का विश्वास है.”
आठवले ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका गठबंधन बना रह सकता है लेकिन बड़े सपने पूरे नहीं होंगे. दलित वोट एसपी-कांग्रेस को नहीं मिलेगा. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को मिलने वाले 5-10 प्रतिशत वोट ट्रांसफर की संभावना पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि आरपीआई को एनडीए में शामिल करने के लिए योगी आदित्यनाथ और अमित शाह से बात करेंगे.
रामदास आठवले ने कारगिल विजय दिवस की याद करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने तत्कालीन Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को सराहा और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.
केंद्रीय राज्यमंत्री एकदिवसीय दौरे पर राजधानी Lucknow पहुंचे थे. आठवले ने कहा कि ‘India रत्न’ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा वंचित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारा संकल्प अडिग है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content