इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा, ईरान में नहीं हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई

New Delhi, 19 जुलाई . ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद मोजतबा खामेनेई को प्रमुख नेता बनाया गया. हालांकि, अयोतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद से ईरानी सुप्रीम मोजतबा को सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं. इस बीच इजरायली मीडिया इजरायल ह्योम ने सऊदी ब्रॉडकास्टर के हवाले से दावा किया कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं.

सऊदी ब्रॉडकास्टर अल हदाथ ने Sunday को एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नए लीडर का जमीनी घटनाओं से पूरी तरह अलग होना, इसका मतलब है कि हाल ही में उनके नाम से जारी सभी बयान और लिखे हुए मैसेज और पोस्ट झूठे हैं.

इजरायली अधिकारी ने कहा कि ये मैसेज असल में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वहीदी और संगठन के दूसरे वरिष्ठ लोगों की तरफ से जारी किए जा रहे थे.

सुप्रीम लीडर के ठिकाने का खुलासा करने के अलावा, इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने इजरायल के खिलाफ ईरानी Government के गुप्त ऑपरेशनल प्लान को लेकर भी संकेत दिए.

इजरायली अधिकारी के अनुसार, तेहरान ने सेंट्रल तेल अवीव में वरिष्ठ इजरायली लोगों की हत्या के मकसद से एक मुश्किल ऑपरेशन की योजना बनाई और उसे शुरू किया. इस साजिश का मकसद ईरान के पिछले सुप्रीम नेता अली खामेनेई की हत्या का सीधा बदला लेना था.

सोर्स ने यह भी कहा कि अमेरिका नहीं चाहता था कि इजरायल किसी भी आक्रामक ऑपरेशन में हिस्सा ले, भले ही ईरान Government उस पर हमला करे. अधिकारी ने दावा किया, “ईरान में अंदरूनी फूट बहुत गहरी है और इससे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के वजूद को ही खतरा है.”

शुरुआती दिनों में कहा जा रहा था कि मोजतबा की भी अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत हो गई है. हालांकि, बाद में फिर खुद अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि मोजतबा गंभीर रूप से घायल हुए औतर उनका इलाज चल रहा है. मोजतबा की तरफ से बयान अक्स सामने आते रहे हैं, लेकिन अली खामेनेई की मौत के बाद से किसी भी सार्वजनिक समारोह या जगह पर उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई है. इन सब के बीच अब मोजतबा को लेकर ये नया दावा सामने आया है.

पीएम