
बेरूत, 21 मई . सीज फायर की घोषणा के बाद भी दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले बंद नहीं हुए हैं. कई इलाकों में हवाई ड्रोन हमलों के साथ ही शेलिंग यानी तोप से गोले दागने का क्रम जारी है.
‘नेशनल न्यूज एजेंसी ऑफ लेबनान’ के अनुसार टायर जिले में तोरा और जेनाता इलाकों को जोड़ने वाली सड़क को निशाने पर ले ड्रोन हमले किए गए. इसके अलावा मरजायून जिले के काब्रिखा गांव को भी तोपों से गोलाबारी की गई. इस हमले से सीमावर्ती इलाकों में तनाव बढ़ गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि ड्रोन ने टायर के दक्षिण में अल-हन्निये गांव के पास किसानों के करीब “साउंड बम” भी गिराए. हालांकि इन हमलों में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं मिली है.
देश लेबनान के President, जोसेफ औन ने Thursday को गृह मंत्री अहमद हजर से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें देश के सुरक्षा हालात और स्थिरता बनाए रखने के लिए किए जा रहे सुरक्षा उपायों की जानकारी दी.
एनएनए के अनुसार, बातचीत में मंत्री हजर ने सीमा नियंत्रण को मजबूत करने और लेबनान के जमीन, समुद्र और हवाई रास्तों से आने-जाने के तरीकों को आसान बनाने की कोशिशों पर जोर देने की बात कही. इस दौरान में देश की सियासी गतिविधियों और हालात पर भी चर्चा की गई.
इस बीच, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दक्षिणी लेबनान में हाल के हमलों में हुई मौत का आंकड़ा पेश किया है. उनके अनुसार, दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं.
मंत्रालय ने इस घटना को “दीर कानून अन-नाहेर नरसंहार” बताया है. दीर कानून अन-नाहेर टायर जिले में स्थित एक जगह का नाम है. Tuesday को दक्षिणी लेबनान के टायर जिले के इसी इलाके को निशाना बनाया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक ही परिवार के 11 लोग मारे गए, जिनमें तीन बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शामिल थे.
–
केआर/
Skip to content