पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता इजरायल, इनात विल्फ ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना

New Delhi, 18 जुलाई . इजरायल की पूर्व सांसद और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान Prime Minister Narendra Modi की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि इजरायल के लोग India और पीएम मोदी के लिए अच्छी राय रखते हैं. लोग दोनों देशों के बीच अगले कुछ वर्षों में एक बड़े और गहरे अलायंस की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि इजरायल Pakistan पर भरोसा नहीं करता है.

अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच Pakistan सुलह कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, हालांकि इजरायल शुरुआत से ही एक बात स्पष्ट तौर पर कहता रहा है कि वह Pakistan पर भरोसा नहीं करता है. ऐसे में इजरायल के Pakistan पर एक जिम्मेदार रीजनल एक्टर या मध्यस्थ के तौर पर इजरायल के भरोसे को लेकर नेसेट की पूर्व सदस्य और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, “बिल्कुल नहीं. इजरायल Pakistan पर मीडिएटर के तौर पर भरोसा नहीं करता और न ही कर सकता है. हाल के वर्षों में हमने देखा है कि कतर और Pakistan जैसे देश खुद को अच्छे मध्यस्थ के तौर पर पेश करते हैं.”

उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से अगर कोई देश मध्यस्थ बनना चाहता है, तो सबसे बेसिक जरूरत यह है कि उसके उन पार्टियों के साथ पूरे और खुले राजनयिक संबंध हों जिनके साथ वह मध्यस्थता करने का दावा करता है. Pakistan खुद को इजरायल का दुश्मन बताता है और उसके नेताओं ने इजरायल की नीतियों के बारे में ही नहीं, बल्कि उसके वजूद के बारे में भी ऐसी निंदात्मक बातें कही हैं. मुझे नहीं लगता कि इजरायल में कोई भी Pakistan को एक अच्छा मध्यस्थ मानता है.

India के Prime Minister Narendra Modi की विश्व स्तर पर लोकप्रियता बढ़ी है. पीएम मोदी लगातार सबसे लोकप्रिया नेता चुने जा रहे हैं. उनके नेतृत्व में India की भूमिका ने भी दुनिया के तमाम देशों का ध्यान खींचा है. खासकर पीएम मोदी के नेतृत्व में India ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर सामने आया है. ऐसे में उनकी इजरायल दौरे का जिक्र करते हुए वैश्विक स्तर पर Prime Minister मोदी के नेतृत्व को लेकर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, “जैसा कि मुझे यकीन है कि आप जानते हैं यहां इजरायल में हम आम तौर पर India के लिए और खासकर उनके नेतृत्व में India के लिए बहुत अच्छे विचार रखते हैं. वह ईरान के साथ युद्ध से एक दिन पहले यहां नेसेट में थे. उन्होंने एक शानदार भाषण दिया. दोनों देशों की पुरानी परंपराओं और देशों के मूल्यों के बारे में उन्होंने गर्मजोशी भरा भाषण दिया. लोग निश्चित रूप से India को एक ऐसे देश के रूप में देख रहे हैं जिसके साथ इजरायल का अगले कुछ वर्षों में एक बड़ा, गहरा अलायंस होगा.”

Prime Minister Narendra Modi द्वारा 2022 में यूक्रेन में रूस को न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल करने से रोकने में मदद करने की रिपोर्ट को लेकर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, “मेरे पास पर्दे के पीछे की कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर India ने ऐसी कोई भूमिका निभाई होती तो मेरा मानना ​​है कि यह मानवता के फायदे के लिए होती. अगर ऐसा है तो बहुत बढ़िया.”