कैस्पियन सागर में जहाज पर यूक्रेनी हमले पर भड़का ईरान, अराघची ने जेलेंस्की को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली, 26 जुलाई . ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की को ईरानी व्‍यापार‍िक जहाज पर हमले का दोषी ठहराते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”यूक्रेन ने एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर हमला किया है, जिसमें एक नाविक की मौत हो गई. यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन है, जो इजराइल के कहने पर किया गया, ताकि यूरोप को उसके युद्ध में खींचा जा सके.”

अराघची ने कहा क‍ि यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास और रूस के विदेश मंत्री लावरोव से हुई बातचीत में मैंने साफ कहा कि कीव ने जो किया है, उसका जवाब दिए बिना नहीं छोड़ा जा सकता.

Saturday को यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश की सेना ने कैस्पियन सागर में एक रूसी वॉरशिप और ईरान से जुड़े मिलिट्री कार्गो को ट्रांसपोर्ट करने वाले जहाजों पर हमला किया.

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी हमले की वजह से जहाज में धमाका हुआ, जिसमें एक नाविक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया.

अराघची ने Saturday को ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास के साथ फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की. इस दौरान अराघची ने कल्लास से यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई की अपील की.

ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, हमले को लेकर Saturday को तेहरान में यूक्रेन के चार्ज डी’अफेयर्स को बुलाया और इस आपराधिक काम की निंदा करते हुए औपचारिक तौर पर विरोध पत्र दिया.

मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने रूस और यूक्रेन के बीच झगड़े में कभी दखल नहीं दिया और कहा कि यह हमला खतरनाक तरीके से युद्ध और असुरक्षा की आग को और फैला सकता है.

एवाई/