
New Delhi, 25 मई . 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है. चार टीमें तय हो चुकी हैं. अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने के कारण पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और Gujarat टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत होगी. हालांकि, पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त नहीं होगा.
दरअसल, आईपीएल के नियमों के अनुसार अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को पहले क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलता है. पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होती, बल्कि उसे टॉप-2 में रहने का फायदा मिलता है.
पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम को दूसरे क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलता है, जहां उसका सामना एलिमिनेटर जीतकर आने वाली टीम से होता है. इसी कारण आरसीबी और जीटी में से जो भी टीम पहले क्वालिफायर में हारेगी, उसे फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा.
आरसीबी का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है. रजत पाटीदार की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. आरसीबी ने लीग स्टेज में खेले गए 14 मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज की, जबकि 5 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. टीम 18 अंक और बेहतर नेट रन रेट के दम पर अंक तालिका में पहले स्थान पर रही.
आरसीबी के लिए इस सीजन बल्ले से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन शानदार रहा है. कोहली 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं. वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है. टिम डेविड ने फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जादू इस सीजन खूब चला है. भुवनेश्वर को जोश हेजलवुड और रसिख सलाम का अच्छा साथ मिला है.
वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई में Gujarat टाइटंस ने 14 मुकाबलों में से 9 में जीत हासिल की और 18 अंक के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रही. साई सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन इस सीजन भी जबरदस्त रहा है. सुदर्शन 14 मुकाबलों में 638 रन बना चुके हैं, जबकि शुभमन गिल ने 13 मुकाबलों में 616 रन बनाए हैं. जोस बटलर भी आईपीएल 2026 में शानदार लय में दिखाई दिए हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में जीटी की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही है. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की जोड़ी ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है.
–
एसएम/एएस
Skip to content