आईपीएल 2026: शुभमन गिल बन सकते हैं फाइनल में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा, आंकड़े दे रहे गवाही

New Delhi, 31 मई . आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला Sunday को रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है. Ahmedabad के Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल फाइनल मैच में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

दरअसल, Gujarat टाइटंस के कप्तान को Ahmedabad का मैदान खूब रास आता है. जीटी के होम ग्राउंड पर गिल ने अब तक 31 पारियों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बनाए हैं. वह इस मैदान पर 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में गिल का सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा है. आरसीबी के लिए चिंता की बात यह भी है कि Gujarat टाइटंस के कप्तान की मौजूदा फॉर्म भी शानदार चल रही है.

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ अकेले दम पर जीटी को जीत दिलाई थी. गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग में शुभमन ने 15 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल दूसरे नंबर पर हैं. वह इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 722 रन बना चुके हैं. ऐसे में अगर आरसीबी को अपने खिताब का बचाव करना है, तो गिल को फाइनल में जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा.

हालांकि, पहले क्वालीफायर में गिल का बल्ला आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह से खामोश रहा था और वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए थे. पहले क्वालीफायर में जीटी को आरसीबी के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी. अपने घरेलू मैदान पर जीटी पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. Gujarat टाइटंस ने Ahmedabad में अब तक 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 15 में जीत नसीब हुई है. Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन खेले 7 मुकाबलों में से जीटी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

एसएम/पीएम