आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस को राहत, आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे सूर्यकुमार यादव

New Delhi, 9 मई . Mumbai इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के बीच Sunday को रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 54वां मैच खेला जाना है, जिसमें खेलने के लिए एमआई के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से तैयार हैं. सूर्या हाल ही में पिता बने हैं, लेकिन परिवार में नए सदस्य के आने के ठीक 48 घंटे बाद वह आईपीएल मैच के लिए रायपुर पहुंच जाएंगे.

‘क्रिकबज’ के मुताबिक, सूर्या ने अपनी उपलब्धता को लेकर टीम मैनेजमेंट को बता दिया है. अब जल्द ही उनके रायपुर पहुंचने की उम्मीद है. यह हार्दिक पांड्या की रिकवरी पर निर्भर करेगा कि क्या सूर्यकुमार यादव उनके स्थान पर इस मैच के लिए टीम की कमान संभालेंगे या नहीं? क्योंकि पांड्या पीठ में खिंचाव के कारण Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने Friday को फिटनेस टेस्ट पास किया है. अब सब कुछ Mumbai इंडियंस के स्पोर्ट्स मेडिसिन के हेड बेन लैंगली और फिजियो नितिन पटेल पर निर्भर करता है. भले ही पांड्या ने रायपुर में टीम के साथ अभ्यास नहीं किया, लेकिन उम्मीद है कि वह शाम को बाद में अभ्यास करेंगे.

Mumbai इंडियंस फिलहाल 10 में से 7 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है. इस टीम ने अपना पहला मैच 6 विकेट से जीता था, जिसके बाद लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद एमआई ने Gujarat टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध मुकाबला जीता, लेकिन फिर उसे लगातार 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा. भले ही एमआई ने अपने पिछले मैच में Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) को शिकस्त देकर फिर से जीत की राह पकड़ी है, लेकिन अगले चार मैच जीतकर भी उसके पास 14 ही अंक होंगे. आमतौर पर आखिरी 4 (प्लेऑफ) के चरण में पहुंचने के लिए 16 अंकों की दरकार होती है.

Sunday को रायपुर में आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद एमआई 14 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए धर्मशाला जाएगी. इसके बाद 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला जाएगा. 24 मई को वानखेड़े में Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ Mumbai इंडियंस अपने लीग चरण का समापन करेगी.

आरएसजी