
Mumbai , 4 मई . Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने Monday को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में Mumbai इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य रखा है. प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान की इन दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है. Lucknow सुपर जायंट्स 8 में से 6 मुकाबले गंवाकर 10वें स्थान पर है, जबकि Mumbai इंडियंस 9 में से 7 मैच जीतकर 9वें पायदान पर मौजूद है.
Monday को वानखेडे़ स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी Lucknow सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. इस टीम को मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 29 रन की साझेदारी की. जोश 5 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 94 रन जुटाकर टीम को 123 के स्कोर तक पहुंचाया.
महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले पूरन 21 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 8 छक्के और 1 चौका शामिल रहा, जबकि मार्श 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इसके बाद एडेन मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 23 रन जोड़े, जबकि हिम्मत सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 68 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. मार्करम 25 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हिम्मत सिंह ने 31 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेली.
विपक्षी खेमे से कॉर्बिन बॉश ने 20 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए. एम गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
Mumbai इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और रघु शर्मा.
Lucknow सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान और प्रिंस यादव.
–
आरएसजी
Skip to content