
New Delhi, 6 मई . भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के प्लेऑफ का शेड्यूल और वेन्यू Wednesday को घोषित कर दिया. फाइनल मुकाबला Ahmedabad में खेला जाएगा.
70 मैचों के बाद टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा. इसमें अंकतालिका की दो शीर्ष टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होंगी. इसके बाद न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 मई को तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर होगा. 29 मई को इसी मैदान पर क्वालीफायर 2 भी आयोजित होगा. क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता और क्वालीफायर 1 में हार का सामना करने वाली टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच से आईपीएल 2026 का दूसरा फाइनलिस्ट मिलेगा.
31 मई को Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाएगा. Narendra Modi स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियमहै, और यहां एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है.
आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से इस सीजन का प्लेऑफ और फाइनल तीन जगहों पर कराया जाएगा.
पूर्व में आईपीएल 2026 का फाइनल Bengaluru के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था. स्थानीय एसोसिएशन, अधिकारियों की कुछ मांगों की वजह से बीसीसीआई ने फाइनल का वेन्यू Bengaluru से Ahmedabad शिफ्ट कर दिया. जानकारी के मुताबिक स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की मांग बोर्ड के निर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं. एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कुछ Political कारणों के चलते भी Bengaluru को प्लेऑफ या फाइनल की मेजबानी नहीं दी गई है.
बता दें कि कुल 74 मैचों वाले आईपीएल के मौजूदा सीजन का आखिरी लीग मैच 24 मई को खेला जाएगा. 24 मई Sunday है और इस दिन 2 मैच खेले जाने हैं. पहला मुकाबला Mumbai इंडियंस और Rajasthan रॉयल्स के बीच Mumbai के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा. इस मैच के बाद शीर्ष-4 टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.
–
पीएके
Skip to content