
Mumbai , 16 अप्रैल . पांच बार की चैंपियन Mumbai इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को शामिल करने की घोषणा की है. अथर्व चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.
आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “Mumbai इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं. 21 साल के भगत ने पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं. वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी लगाया है.”
पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 21 साल के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष भगत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई का हिस्सा बने हैं.
कृष टीम में संतुलन लाते हैं. वह गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम के बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वह पिछले दो सालों से Mumbai इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा थे. उन्होंने 2026 में डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीजन से टीम के साथ सपोर्ट बॉलर रहे हैं.
अंकोलेकर 2020 में India की अंडर-19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे.
एमआई ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, Rajasthan रॉयल्स, और रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru के खिलाफ तीन मैचों में एमआई को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. एमआई अंकतालिका में नौवें स्थान पर है.
Mumbai इंडियंस का अगला मुकाबला Thursday को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है.
–
पीएके
Skip to content